Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

मकर सक्रांन्ति व पौंड़े गुरू की पुण्य स्मृति में विश्राम घाट पर हुआ प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन

मथुरा।आज मकर सक्रांन्ति के पावन पर्व पर पुण्य तीर्थ विश्राम घाट पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी, नगरपालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. श्री राधेश्याम जी चतुर्वेदी (पौंड़े गुरू) व श्रीमती प्रमोद देवी जी की पुण्य स्मृति में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रसाद वितरित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के शहर अध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी एडवोकेट ने कहा कि प्रतिदिन मथुरा में हजारों तीर्थ श्रद्धालु दर्शन पुण्य लाभ अर्जित करने के लिए आते हैं, इस प्रकार के आयोजन तीर्थ नगरी में प्रतिदिन होने चाहिये, क्योंकि हम सभी मथुरावासी धार्मिक व पौराणिक भूमि पर रहते हैं और यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों की सेवा करना हम सभी का धर्म व कर्तव्य भी है साथ ही उन्होंने कहा कि पौंडे़ गुरू बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे, उनकी पुण्य स्मृति में ऐसे आयोजन आये-दिन होते रहते हैं। इस मौके पर प्रमुख रूप से भरत चतुर्वेदी, कुलदीप दुबे, वैभव चतुर्वेदी, निखिल अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, राजेश चतुर्वेदी एड., भोला अतर वाला, पंकज अग्रवाल, माधव अग्रवाल, मुरली शर्मा, माधव शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Ramji Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!