Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच 6 अक्टूबर को, 399 का होगा सबसे सस्ता टिकट

*राजेश निगम की खास रिपोर्ट*

*भारत-वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच 6 अक्टूबर को, 399 का होगा सबसे सस्ता टिकट**लखनऊ।* भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर को होने वाले पहले टी-20 मुकाबले को लेकर लखनऊ में तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले के लिए शनिवार को टिकट लांचिंग समारोह आयोजित किया गया। इस मैच को लेकर उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने तैयारियां तेज कर दी हैं और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि मुकाबले के आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि मैच के लिए टिकटों की शुरुआती कीमत 399 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं सबसे महंगा टिकट साउथ लाउंज के ए और बी ब्लाक का रहेगा जिसकी कीमत 13,500 रुपए होगी। यूपीसीए के कोषाध्यक्ष सचिन आनंद शुक्ला ने बताया कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस टी-20 मुकाबले के लिए टिकटों की आनलाइन बिक्री शुरू हो गई है। आनलाइन टिकट डिस्ट्रिक्ट ऐप (बाई जोमैटो) पर मिलेंगे जिसकी शुरुआत शनिवार शाम से हो गई है। उन्होंने कहा कि इस मैच को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।यूपीसीए की मीडिया समिति के चेयरमैन मोहम्मद फहीम ने कहा कि एसोसिएशन एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की सफल मेजबानी के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास जताया कि लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों को शानदार अनुभव मिलेगा और भविष्य में भी इकाना स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी करता रहेगा।इस अवसर पर मौजूद इकाना स्पोर्ट्स सिटी के सीएमडी उदय सिन्हा ने कहा कि मैच के आयोजन को लेकर स्टेडियम में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि दर्शकों को मैच के दौरान बेहतर सुविधाएं देने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Rajesh Nigam

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!