Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Uncategorized

संत रविशंकर के जन्म उत्सव के उपलक्ष में राहगीरों को भीषण गर्मी में पिलाया शरबत

झांसी///लोकेश मिश्रा


झांसी//शुक्रवार सुबह 6:00 बजे से 8:00 बजे तक हमारे संत रवि शंकर महाराज के अनुयाइयों ने मिल कर सरोवर पोर्टिको के हॉल में महासुदर्शन क्रिया की व सभी ने अपने गुरुदेव की दीर्घायु के लिए प्राथर्ना की एवं सभी ने एक दूसरे को बधाइयाँ दीं।

तत्पश्चात दिन में 10:00बजे तपती गर्मी में इलाइट पर छबील मीठा शर्बत राहगीरों को पिला कर अपने गुरुदेव के लिए आशीषें मांगी।

शर्बत वितरण में पर्यावरण व सफाई का विशेष ध्यान रखा गया प्लास्टिक के गिलासों का इस्तेमाल न करके स्टील के ग्लास इस्तेमाल किये गए और उसको धोने की भी सुचारु व्यवस्था की गई!
शाम को महासत्संग का आयोजन रेलवे सीनियर इंस्टीयूट के पास किया गया है। जिसमे मंत्रो का उच्चारण, गुरु पूजा भजन व ध्यान काआयोजन रखा गया है। साथ मे भोजन प्रसाद की भी व्यवस्था है। जो हमारे सभी वॉलेंटियर्स अपने घरों से प्रसाद के रूप में बना कर लाएंगे।
आजके इस पूरे प्रोग्राम में हमारे अपेक्स चंद्रशेखर ,संजय तिरपाठी , नीलम खन्ना , राजीव व टीचर्स- सतेंद्र झा, धर्मेश जी, ममता ,प्रवीण , अशोक हिरवारकर , नंदिता , कालन्दी जी,रचना जी, प्रदीप जी व रुचि जी साथ ही हमारे वॉलेंटियर्स- विजय तिवारी जी, विजय साहू , रचना प्रकाश , विद्रुम , अनु दलमोत्रा,उषा सेन, चंद्रा कुमार , जीतू सोनी, प्रदीप अनिल शर्मा जी, नीलम जी, मंजू जी , चंदा अरोरा, सृजन श्रेय, सुनील खरे, शारदा खरे पुष्पा जी, कामना,आरती अशोक शर्मा, जितेंद्र संगीता , सुमित ,पूजा आशीष अग्रवाल, शोभित , शेफाली एवं बहुत बड़ी संख्या में अनुयायी उपस्थित रहे।सभी ने सुखद अनुभूति के साथ बहुत आनंद लिया।

आदि कार्यक्रम की जानकारी विशेष सहयोगी कंचन आहूजा द्वारा दी गई!

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!