बारदाना उद्योग व्यापार मंडल द्वारा भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट
प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा की उपस्थिति में व्यापारिक एकता और उल्लास के साथ मना रंगों का पर्व
बारदाना उद्योग व्यापार मंडल द्वारा आज होली के पावन अवसर पर एक भव्य ‘होली मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में व्यापारिक एकजुटता की मिसाल देखने को मिली, जहाँ भारी संख्या में व्यापारियों ने होली मिलन समारोह में सम्मिलित होकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन आपसी प्रेम और व्यापारिक एकता को सुदृढ़ करते हैं।” उन्होंने व्यापार मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए व्यापारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम के सफल संयोजन के लिए मंडल के अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता एवं उनकी पूरी टीम की विशेष रूप से प्रशंसा की गई।अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह रंगों का उत्सव हमारे जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए, यही हमारी कामना है। हमारी टीम व्यापारियों के हितों के लिए सदैव समर्पित रहेगी।” इस अवसर पर मंडल के सभी सम्मानित पदाधिकारी, प्रमुख व्यापारी नेता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एक-स्वर में समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।



