Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

फर्जी तरीके से सरकारी धन का दुरुपयोग करने पर दो अधिकारी सहित दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज

मथुरा।श्रम विभाग पर हुई बड़ी कार्रवाई दस लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा।शादी के नाम पर श्रम विभाग ने फर्जी तरीके से अनुदान लेने के बड़े खेल का खुलासा किया है।कहीं बिना बेटी के तो कहीं दो दो बार बेटी की शादी दर्शा कर अनुदान दिया गया था।यहां तक कि दूसरे की बेटी को भी अपना दर्शा दिया गया था।मथुरा में हुए इस फर्जीवाड़े में दो श्रम प्रवर्तन अधिकारियों सहित दस लोगों के खिलाफ मथुरा थाना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।आपको बता दें कि सरकारी द्वारा जल्द ही धन की रिकवरी की जाएगी।श्रम मंत्री द्वारा चार मई को समीक्षा बैठक भवन में अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के सचिव को जांच के आदेश दिए गए थे।राज्य सरकार श्रमिकों की बेटियों की शादी के लिए अनुदान देती है लेकिन मथुरा में ऐसा रॉकेट सामने आया है जो फर्जी कागज तैयार कर सरकारी अनुदान का पैसा डकार रहे थे।इस रॉकेट में सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी कुछ दलाल और कुछ अन्य लोग भी शामिल है।श्रम विभाग को लगातार इस संबंध में शिकायत मिल रही थी।जिस पर कार्रवाई करते हुए दो प्रवर्तन अधिकारी समेत दस लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!