दो शातिर अंतरराज्जीय चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मथुरा की थाना हाइवे पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर चोरो को गिरफ्तार किया हैं।जिनसे पुलिस ने 6 मोटरसाइकिल भी बरामद की है।मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशन में अपराध और अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना हाइवे प्रभारी के कुशल नेतृत्व में मंडी चौकी प्रभारी मनेंद्र कुमार ने मय पुलिस बल के मुखबिर की सूचना पर सौंख रोड नौगांव तिराहा से दो अंतरराज्यीय चोर शहरुद्दीन उर्फ शेहरू पुत्र गुज्जी निवासी रूंध थाना खोह जिला भरतपुर व साबिर पुत्र इब्बर,निवासी रूंध थाना खोह जिला भरतपुर को गिरफ्तार किया है।जिनके कब्जे से पूछताछ के दौरान 6 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं।दोनों चोर लॉक लगी हुई मोटरसाइकिलों को मास्टर चाबी से लॉक तोड़कर मोटरसाइकिलें चोरी करते थे। थाना हाईवे पुलिस सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दोनो को जेल भेज रही है।




