Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

दतिया चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया

दतिया//लोकेश मिश्रा

दतिया// शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दतिया द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह 2022 का आयोजन किया गया। आयोजन शिशु रोग विभाग एवं स्त्री व प्रसूति रोग विभाग द्वारा सम्मिलित रूप से किया गया । सत्र के दौरान पोस्ट नेटल वार्ड में भर्ती महिलाओं को शिशु पुतले के जरिए मां द्वारा शिशु को स्तनपान के सही तरीके की जानकारी डॉ राजेश गुप्ता द्वारा दी गई। इस दौरान स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉक्टर श्वेता यादव द्वारा भी महिलाओं को मां के दूध की महत्ता बताई गई एवं उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया । तत्पश्चात अकादमिक कार्यशाला का आयोजन शिशु रोग विभाग के सेमिनार हॉल में किया गया जिसमें माताओं के साथ-साथ अस्पताल के चिकित्सक व स्टाफ भी सम्मिलित हुए ।इस दौरान पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से चित्रों द्वारा जानकारी दी गई कि किस प्रकार मां का दूध ही शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार है। डॉक्टर गुप्ता द्वारा बताया गया कि जन्म के बाद प्रथम 2 वर्ष के दौरान ही शिशु के मस्तिष्क का विकास होता है, मस्तिष्क के सही विकास के लिए जन्म के बाद 6 महीने तक केवल मां का दूध एवं छह माह बाद मां के दूध के साथ साथ ऊपर का अर्ध ठोस आहार शिशु को प्रदान किया जाना चाहिए। ऐसा ना करने की स्थिति में मस्तिष्क का विकास सही तरीके से नहीं हो पाता है जिस वजह से आगे चलकर बच्चे को मानसिक कमजोरियों का अनुभव करना पड़ता है। डॉ श्वेता यादव ने प्रसूताओं, उनके परिजनों को स्तनपान कराने वाली महिलाओं के उचित खानपान एवं देखभाल के विषय में जानकारी दी साथ ही उपस्थित चिकित्सा कर्मीओ से समाज के सभी वर्गों में स्तनपान की महत्ता एवं शिशु के लिए उपयोगिता के बारे में जागरुकता अभियान में सहयोग करने का निवेदन किया। कार्यशाला में सिविल सर्जन डॉक्टर के सी राठौर एवं मेडिकल कॉलेज अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर अर्जुन सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यशाला के सफल आयोजन पर चिकित्सा महाविद्यालय दतिया के अधिष्ठाता डॉक्टर दिनेश उदैनिया जी ने हर्ष व्यक्त किया है।
उपरोक्त जानकारी मेडिकल कॉलेज दतिया के जनसंपर्क अधिकारी डॉ हेमंत कुमार जैन द्वारा दी गयी।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!