Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 29 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी।।

उन्नाव से संवाददाता अनुज तिवारी की रिर्पोट…

सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव एवं विभिन्न थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया।

परिवार परामर्श केन्द्र, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया।

तदोपरान्त महिला थाना से 09, परिवार परामर्श केन्द्र से 05, थाना कोतवाली सदर से 03, थाना गंगाघाट व थाना दही से 02-02, थाना अचलगंज, थाना बारासगवर, थाना बांगरमऊ, रिपोर्टिंग महिला पुलिस चौकी बीघापुर, थाना बेहटा मुजावर, थाना आसीवन, थाना फतेहपुर चौरासी व थाना सफीपुर से 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!