Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

जिलाधिकारी पुलकित खरे विद्यालयों के जीर्णोंद्वार के लिए लगातार रहते हैं प्रयासरत

जिलाधिकारी ने क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विज्ञान लैब एवं उपकरणों के लिए लगभग 60 लाख रूपये की धनराशि दी

इनोवेशन के प्रति करते हैं छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित

जनपद के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों को दिया जायेगा विज्ञान लैब हेतु प्रशिक्षण

माॅडल के रूप में विकसित होंगे सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के विज्ञान लैब

मथुरा। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने क्रिटिकल गैप्स योजनान्तर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विज्ञान लैब एवं उपकरणों के लिए लगभग 60 लाख रूपये की धनराशि दी है। सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों को सुविधाओं से लैस बनाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के छात्र छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में नये अवसर प्राप्त होंगे। विज्ञान लैब में भूगोल, पर्यावरण, प्रकृति, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान आदि क्षेत्रों के प्रोजेक्टों का प्रदर्शन किया जायेगा। लैब में छात्र छात्रायें प्रेक्टिकल के माध्यम से नये प्रयोगों को सीखेंगे। लैब आधुनिक यंत्रों से लैस रहेगा, जिसके लिए जिलाधिकारी द्वारा क्रिटिकल गैप्स फंड दिया गया है।
श्री खरे ने लगातार जनपद मंे विद्यालयों के जीर्णोंद्वार के लिए कार्य किया है, जिसमें स्कूल चलो अभियान को गति देते हुए अधिकाधिक पंजीकरण करवाये हैं। शासन की मंशानुसार जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को स्कूल गोद दिये गये हैं, जिनके निर्देशन में स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। स्वयंसेवी, संगठन एवं व्यापारियों के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में स्कूलों में फर्नीचर, आरओ आदि की व्यवस्था भी की गई है।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों मंे बनने वाली विज्ञान लैबों के सकुशल संचालन हेतु सभी विद्यालयों के दो दो शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिससे वे छात्र छात्राओं को विज्ञान के क्षेत्र में शिक्षा प्रदान करेंगे तथा प्रेक्टिकल के माध्यम से बच्चों को लाभान्वित करेंगे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सरूपा राया, पचेहरा नौहझील, कोटवन नन्दगांव में नये विज्ञान लैबों हेतु कक्षों का निर्माण किया जायेगा तथा उपकरण एवं साज सज्जा की व्यवस्था भी की जायेगी। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय रहीमपुर फरह, पैगांव रोड़ छाता, अकबरपुर चैमुहां में पूर्व में बने हुए विज्ञान लैबों के लिए उपकरण एवं साज सज्जा का कार्य किया जायेगा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मांट, पैगांव, नन्दगांव, रहीमपुर, सरूपा, अकबरपुर की बाउण्ड्रीबाॅल की जीआई बारबेड (तार फैंसिंग) का कार्य किया जायेगा।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय मुडेसी में बनेगा विज्ञान लैब, लगेगी सोलर स्ट्रीट लाईट तथा बनेगी बाउण्ड्रीबाॅल की जीआई बारबेड फैंसिंग। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गोवर्धन में लगेगी सोलर स्ट्रीट लाईट तथा होगा बाउण्ड्रीबाॅल की जीआई बारबेड फैंसिंग।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!