Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिकअपराध (Crime)

कोतवाली पुलिस नेअपह्रत बालक को किया दस्तयाब

दतिया//दतिया कोतवाली पुलिस द्वारा विगत 9 /12 /2021 को अपहृत किए गए बालक को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है!

प्राप्त जानकारी अनुसार दतिया कोतवाली में 9/12/ 21 को एक बालक को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज पर थाना कोतवाली द्वारा 600/21 धारा 363 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया!

पुलिस अधीक्षक दतिया अमन सिंह राठौड़ के मार्गदर्शन में कोतवाली टीआई रविंद्र शर्मा द्वारा करत कार्यवाही के दौरान टीम गठित कर मामले की विवेचना में लेकर कार्यवाही की गई जिस पर सफलता प्राप्त करते हुए बालक को बैतूल से दस्तयाब कर वैधानिक कार्यवाही कर परिवार को सुपुर्द कर दिया!

संपूर्ण कार्रवाई में कोतवाली टीआई रविंद्र शर्मा, उप निरीक्षक आकाश संसिया, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र परिहार , प्रधान आरक्षक मनोज तिवारी , आरक्षक लवकेश ,आरक्षक अवधेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही!

बालक के माता-पिता ने संतोषजनक कार्यवाही के चलते कोतवाली स्टाफ की प्रशंसा कर पुलिस को धन्यवाद दिया!

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!