कानपुर :- वीआईपी रोड पर बदली रहेगी ट्रैफिक की चाल।।


ग्रीन पार्क से सरसैया घाट तक यंग इंडिया रन कार्यक्रम के आयोजन के लिए आज बदला रहेगा वीआईपी रोड का ट्रैफिक। माननीय उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी के 12 जनवरी 2023 के नगर भ्रमण कार्यक्रम के अनुसार वीआईपी रोड पर मर्चेंट चेंबर से मेघदूत तिराहे तक ट्रैफिक डायवर्जन रहेगा। वीआईपी रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन 12:00 बजे दोपहर से 3:00 बजे शाम तक के लिए होगा। जो वाहन कंपनी बाग से फूलबाग की ओर जा रहे हैं वह मर्चेंट चेंबर से दाहिने होकर कचहरी के सामने से चेतना चौराहा होते हुए व्यायामशाला में निकलकर मेघदूत तिराहे की ओर जा सकेंगे।
इसी तरह मेघदूत तिराहे से कंपनी बाग की ओर आने वाले वाहन व्यायामशाला चेतना चौराहा होते हुए एमजी कॉलेज चौराहा से मर्चेंट चेंबर होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। नागरिकों से अनुरोध है की कल वीआईपी रोड में निजी वाहन का प्रयोग कम से कम करें जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाया जा सके। आप सभी नागरिकों से सहयोग अपेक्षित है, यातायात के संबंध में यदि कोई समस्या किसी को आती है तो कृपया मोबाइल नंबर 9454402413 पर ट्रेफिक इंस्पेक्टर से संपर्क कर सकते हैं।



