कानपुर ब्रेकिंग:- न्यू आजाद नगर चौकी से पुलिस की पिस्टल चोरी करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़।


दिनांक 10/11/22 को होने वाली चोरी में पकड़े गए दो अभियुक्तों में से एक शेखू को आज सुबह पुलिस पिस्टल बरामदगी के लिए न्योरी रोड, बिधनू ले कर गई थी, जहां पर बरामदगी की प्रक्रिया के दौरान शेखू के द्वारा उसी पिस्टल से पुलिस पर फायर कर के भागने की कोशिश की जवाबी फायरिंग में शेखू को पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज हेतु हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है इस सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त, दक्षिण द्वारा दी गई बाईट…
ब्रेकिंग कानपुर…
बिधनू थाना क्षेत्र के अंतर्गत न्यूरी गांव के पास पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़।
बीती 9 नवम्बर की रात को न्यू आज़ाद नगर पुलिस चौकी में हुई थी चोरी।
चोरों ने पुलिस चौकी से चौकी इंचार्ज की रिवाल्वर,वर्दी समेत दस्तावेज से भरा बक्सा किया था पार।
मुखबिर की सूचना पर भोर के वक्त पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़।
पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली पुलिस ने किया गिरफ्तार।
घायल बदमाश को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती।
पकड़े गए आरोपी के पास पुलिस चौकी से चोरी हुई सरकारी रिवाल्वर हुई बरामद।
आलाधिकारी समेत फॉरेंसिक टीम मौके पर।
कानपुर से अनुज तिवारी की रिर्पोट




