कानपुर:- घर में आगजनी से परेशान परिवार ने लगाई कमिश्नर ऑफिस, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार।।


शकीला खातून पत्नी हाफिज बदरुद्दीन निवासी परेड खलवा कानपुर की है प्रार्थनीय के मकान पर कब्जा करने की नियत से मोहम्मद फहीम कलीम कैफ सोहेल माजिद गुफरान आदि अपने पांच छह अन्य साथियों के साथ दिनांक 18/6/2023 को लगभग 6:00 बजे शाम को लड़ाई झगड़ा कर मारपीट पर आमादा हो गए और प्रार्थिनी की पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने लगे जिस पर कुछ संभ्रांत लोगों द्वारा बीच-बचाव करने पर परिवार को जान बच सकी ।

जिसके बाद प्रार्थिनी ने 112 नंबर पर सूचना दी तथा थाना ग्वालटोली गई और लिखित प्रार्थना पत्र दिया परंतु थाना ग्वालटोली द्वारा कोई भी ठोस कार्रवाई ना होने के कारण उक्त दबंग लोगों के हौसले बुलंद हो गए हैं और दिनांक 20,6, 2023 को पुनः रात्रि लगभग 2:30 बजे प्रार्थी के घर पर उपयोग द्वारा उसके पूरे परिवार को घर से निकाल कर उसके सामान में आग लगा दी प्रार्थिनी की व उसके परिवार की जान किसी तरह बच पाई भारतीय न्याय के लिए दर-दर भटक रही है।।



