उन्नाव:- अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।।


उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी
थाना गंगाघाट अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को एक अदद तमंचा 12 बोर मय दो अदद जिंदा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
संक्षिप्त विवरण– आज दिनांक 27.06.2023 को उ0नि0 श्री लोकनाथ गुप्ता मय हमराह फोर्स द्वारा अभियुक्त सलमान पुत्र भल्लू निवासी मोहल्ला राजीव नगर खंती थाना गंगाघाट जिला उन्नाव उम्र करीब 28 वर्ष को कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर व 02 अदद अवैध जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद कर शिव बाबा लॉन के आगे मां कात्यायनी स्कूल के मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0 364/2023 धारा 3/25 आर्मस एक्ट पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता – 1.सलमान पुत्र भल्लू निवासी मोहल्ला राजीव नगर खंती थाना गंगाघाट जिला उन्नाव उम्र करीब 28 वर्ष
बरामदगी का विवरण- नाजायज 01 अदद तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
1. उ0नि0 लोकनाथ गुप्ता
2. का0 अम्बरीश कुमार
3. का0 रजनीश चौधरी



