Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

एसएसपी के सामने फूट फूट कर रोया गुमशुदा बच्चे का बाबा

मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने थाना हाईवे का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षक के दौरान हाली कुछ समय पूर्व एक गुमशुदा बालक की थाना हाईवे में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक बच्चे की सकुशल बरामदगी नहीं हुई है। जैसे ही परिजनों को सूचना मिली की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा अभिषेक यादव थाना हाईवे में औचक निरीक्षण के लिए आए हैं तो गुमशुदा बालक के परिजन थाना हाईवे पहुंच गए और थाना हाईवे पहुंचकर गुमशुदा बालक के बाबा ने एसएसपी अभिषेक यादव के पैरों में गिरकर फूट फूट कर अपनी पीड़ा सुनाई।जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने परिवारीजनों को आश्वासन देते हुए कार्यवाही कराए जाने का भरोसा दिलाया है। थाना हाईवे क्षेत्र के इंदु पुरम कॉलोनी निवासी नाहर सिंह का पुत्र भोला 31 मार्च को घर से बाहर खेल रहा था तभी अचानक गायब हो गया काफी प्रयास करने के बावजूद भी भोला का कुछ पता नहीं चल सका है। जिसके बाद परिजनों ने थाना हाईवे में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लंबे समय तक बच्चे की पुलिस द्वारा बरामद की ना किए जाने से परेशान परिजनों ने मथुरा एसएसपी से कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है।आरोप है कि जिस दिन भोला गायब हुआ था उसी दिन पड़ोस के लोगों से वाद विवाद हो गया था। पुलिस द्वारा घटना में 3 लोगों को हिरासत में लिया गया लेकिन दूसरे दिन उन्हें छोड़ दिया गया। परिजनों का आरोप है कि उनके पुत्र भोला को पड़ोस के ही लोगों ने अपहरण कर लिया है लेकिन थाना हाईवे पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है।अब देखना होगा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के संज्ञान में मामला आने के बाद इस घटना का खुलासा होता है अन्यथा नहीं।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!