Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम

गुरु पूर्णिमा पर रामपुर गढ़ौवा के बच्चों ने प्रकृति वंदन–गुरु वंदन के साथ दिया संदेश—पौधा लगाना शुरुआत, उसे वृक्ष बनाना जिम्मेदारी

उन्नाव। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा, औरास, उन्नाव में गुरु वंदन के साथ प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और जिम्मेदारी का अनूठा संगम देखने को मिला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर आयोजित ‘प्रकृति वंदन एवं गुरु वंदन’ कार्यक्रम में बच्चों ने प्रभारी पुलिस कंट्रोल रूम उन्नाव एवं सीनियर सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र अपूर्व द्वारा शुरू किए ग्रीन एंड क्लीन यूपी कैंपेन के मुख्य सह संयोजक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के निर्देशन में प्रकृति संरक्षण को व्यवहार में उतारने का संदेश दिया।
बच्चों ने “वृक्ष मेरा गुरु”, “मेरा पेड़–मेरी जिम्मेदारी” और “वृक्ष बिना कुछ माँगे हमें देना सिखाता है” जैसे संदेशों पर आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रकृति वंदन करते हुए बच्चों ने बताया कि वृक्ष भी गुरु की तरह निःस्वार्थ देना, धूप सहकर दूसरों को छाया देना और जड़ों से जुड़े रहकर निरंतर आगे बढ़ना सिखाते हैं। गुरु पूर्णिमा को समर्पित करते हुए विद्यालय परिसर में “एक पेड़ गुरु के नाम” लगाया गया। साथ ही गोल्ड मोहर, जामुन, पकड़िया और अमरूद के पौधे रोपकर बच्चों ने उनके संरक्षण की जिम्मेदारी भी अपने हाथों में ली। बच्चों ने सामूहिक संकल्प लिया, “हम पेड़ लगाएंगे और उन्हें बचाएंगे। नियमित पानी देंगे, उनकी देखभाल करेंगे और पौधे से वृक्ष बनने तक उनका साथ निभाएंगे।” इस पहल को “एक बच्चा–एक पेड़–एक जिम्मेदारी” का स्वरूप दिया गया।
हाल ही में प्रभागीय वनाधिकारी, उन्नाव द्वारा परिषदीय विद्यालयों के बच्चों के पर्यावरणीय प्रयासों की सराहना से उत्साहित विद्यार्थियों ने इस अभियान को विद्यालय की चहारदीवारी से बाहर ले जाने का भी संकल्प लिया। बच्चों ने डीएफओ के समक्ष रामपुर गढ़ौवा को ‘हरित गाँव’ बनाने का लक्ष्य रखते हुए तय किया कि वे अपने परिवार और ग्रामीणों को भी पौधरोपण एवं संरक्षण से जोड़ेंगे। कार्यक्रम में शशि देवी, इंद्रपाल, रमनजीत कौर एवं शाहे खुबा उपस्थित रहीं और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की समस्त गतिविधियाँ डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के निर्देशन में संपन्न हुईं।

शशांक मिश्रा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!