Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- चोरी के ई-रिक्शा के साथ दो अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा चोरी का ई-रिक्शा बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

बता दे की 18 जनवरी को मुकदमा वादी नितिन गुप्ता पुत्र स्व० रामसेवक गुप्ता नि० हुसैनी मस्जिद के पास श्रीनगर थाना गंगाघाट उन्नाव में थाना गंगाघाट उपस्थित आकर सूचना दिया की 12 जनवरी को रात लगभग 12 बजे अपना ई-रिक्शा जिसका रजिस्ट्रेशन रंग सफेद घर के बाहर खड़ा करके अपने घर के अन्दर चला गया था। जिस को जब प्रार्थी ने घर के बाहर देखा तो रिक्शा वहाँ नही था प्रार्थी ने इधर उधर तलाश किया परन्तु रिक्शे का कही पता नही चला।

गिरफ्तार अभियुक्त गण

  1. रवीश (20) पुत्र रईस खान निवासी डाकतार कॉलोनी थाना गंगाघाट उन्नाव,
  2. मो० अमन (18) पुत्र नफीस अहमद निवासी रहमतनगर थाना गंगाघाट उन्नाव।

उक्त सूचना के आधार पर थाना गंगाघाट पर मुक़दमा पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमा से सम्बन्धित प्रकाश में आये दो अभियुक्तों रवीश (20) पुत्र रईस खान निवासी डाकतार कॉलोनी थाना गंगाघाट उन्नाव, मो० अमन (18) पुत्र नफीस अहमद निवासी रहमतनगर थाना गंगाघाट को बुधवार को बदरका चौराहे के आगे निर्माणाधीन पेट्रोल पम्प की बाउंड्री के पास से चोरी हुआ ई-रिक्शा बरामद कर गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में अन्य धारा की वृद्धि की गयी। विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार करने वाली टीम

चौकी प्रभारी एच. एन. शर्मा

क0.रजनीश चौधरी।

Anuj Tiwari
Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!