Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- चोरी की स्कूटी व मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।।

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

दिनांक 08.07.2023 थाना गंगाघाट ,जनपद उन्नाव संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को कब्जे से चोरी की एक अदद स्कूटी व एक मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया।

संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 08.07.2023 को उ0नि0 श्री सुशील कुमार मय हमराह फोर्स द्वारा थाना गंगाघाट क्षेत्रांतर्गत ठाकुर खेड़ा मार्ग पर गजियाखेड़ा शराब ठेके के पास से संदिग्ध व्यक्ति / वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त राहुल यादव पुत्र बैकुठ नारायण निवासी देव पुरा थाना सांढ जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 20 वर्ष को कब्जे से चोरी की एक स्कूटी संबन्धित मु0अ0सं0 283/2023 धारा 379/411 भादवि व एक मोटरसाइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया। बरामद मोटरसाइकिल के संदर्भ में थाना गंगाघाट पर मु0अ0सं0 393/2023 धारा 41/411 भादवि पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता – राहुल यादव पुत्र बैकुठ नारायण निवासी देव पुरा थाना सांढ जनपद कानपुर नगर उम्र करीब 20 वर्ष

बरामदगी:- चोरी की एक अदद स्कूटी UP 35 AN 1597 व एक मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट बरामद

गिरफ्तार करने वाली टीम-

1. उ0नि0 सुशील कुमार

2. का0 गिरीश कुमार

3. का0 रजत कुमार

4. का0 विनीत कुमार गिल

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!