आओ किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने की ले शपथ,खून की एक बूंद किसी की जिंदगी बचा सकती है!!


रक्तदान करने के लिए करे युवाओं को प्रोत्साहित..!
यदि करनी हो जन सेवा, रक्त-दान ही है उत्तम सेवा.!
खून के बिना बॉडी मांस और हड्डियों से बना सिर्फ एक कंकाल रह जाता है! देश और दुनिया में हजारों लोग खून की कमी के कारण अपनी जान गवां देते हैं! जरूरतमंद को समय पर अगर खून मिल जाए तो किसी की जान को बचाया जा सकता है, हर दिन हजारों लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं और उनका सारा खून बह जाता है ऐसे मरीजों को अगर समय पर इलाज नहीं मिले और बॉडी में खून की कमी पूरी नहीं हो तो उनकी जान भी जा सकती है!
लोगों में रक्तदान करने के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है ब्लड डोनेशन एक दर्द रहित क्रिया है जो किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकती है विश्व भर में इस दिन को मनाने का मकसद सभी को रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि अधिक लोगों की जान बचाई जा सके।




