Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
आवश्यक सूचनाइधर उधर कीउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

अवैध हथियार की फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

जनपद मथुरा की बरसाना पुलिस ने अवैध शस्त्र के निर्माण और तस्करी करते तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की है।पकड़े गए अभियुक्तों से पुलिस ने भारी मात्रा में कारतूस और बने व अधबने अवैध हथियार भी बरामद किए है।

बरसाना थाना इलाके के गाँव भड़ोखरा में चल रही अवैध हथियारों की फैक्ट्री का पर्दाफास करते हुए पुलिस ने फैक्ट्री में बनाये जा रहे हथियार के जखीरे को पकड़ कर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

मिली जानकारी के अनुसार विगत कई वर्षों से थाना बरसाना के गाँव भड़ोखरा मे अवैध हथियारों का धंदा जोरो पर था।जिसकी जानकारी मथुरा पुलिस अधीक्षक को होने पर अभियान चला कर बरसाना पुलिस ने गाँव भदोखरा के जंगलों में बनाये जा रहे अवैध हथियारों के साथ पुलिस ने तीन अभियुक्त रमेश,राधाकृष्ण और गजेंद्र को अवैध हथियार बनाते रंगे हाथ पकड़ा लिया।पकड़े गए तीनो आरोपियों से पुलिस ने हथियार बनाने के उपकरण सहित 3 देशी तमंचा,1अर्धनिर्मित तमंचा 315 बोर सहित 315 बोर के कारतूस मौके से बरामद किये है।पकड़े गए आरोपियों ने अपना जुल्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि वह अवैध असलाह व कारतूस बनाकर पड़ोसी राज्य राजस्थान और हरियाणा में सप्लाई किया करते थे ।

वही मामले की जानकारी देते हुए एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्त शातिर किस्म के अपराधी है जोकि अपने ही गाँव भड़ोखरा के जंगलों में चोरी छुपे अवैध हथियारों की फैक्ट्री चलाकर देशी हथियारों का निर्माण कर पड़ोस के राज्य राजस्थान और हरियाणा में सप्लाई करते थे।जिसकी सूचना पर पुलिस ने गाँव मे छपामार कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों को अवैध हथियारों का निर्माण करते रंगे हाथ पकड़ा है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!