नगर पार्षद मनोनीत होने के बाद पुस्तक व्यापार मंडल के पदाधिकारी दिनेश बाबा का भव्य स्वागत

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट
आज कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख कार्यालय में हर्ष और उल्लास का वातावरण रहा। व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारी दिनेश बाबा का शासन द्वारा नगर पार्षद मनोनीत होने के पश्चात प्रथम बार कार्यालय आगमन हुआ। इस उपलब्धि पर व्यापार जगत के प्रतिनिधियों ने उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा एवं जिला महामंत्री कृपा शंकर त्रिवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे तथा संगठन की परंपरा के अनुसार पटका पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा ने कहा कि दिनेश बाबा का मनोनयन न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रतिफल है, बल्कि यह संपूर्ण व्यापारी समाज के लिए गौरव का विषय है। उनके पार्षद बनने से व्यापारियों की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से रखा जा सकेगा।कार्यक्रम के अंत में दिनेश बाबा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “वे सौंपी गई इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे।” इस दौरान व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य भी उपस्थित रहे।



