Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिकानपुर

परउपकारी सेवा समिति के द्वारा विभिन्न सामग्री के वितरण का किया गया आयोजन

कानपुर; उद्गम फाउंडेशन,GSVM मेडिकल काॅलेज व इनरव्हील क्लब पर उपकारी सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में दादा नगर स्थित मलिन बस्ती में ठाकुर दलीप सिंह की प्रेरणा से चल रहे निशुल्क शिक्षा एवं सिलाई केंद्र में खाध्यपदार्थ,शिक्षण सामग्री वितरण का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से स्त्री रोग एवम् प्रसूति रोग विशेषज्ञ डाॅ किरन पाण्डेय नें महिलाओं में सेनेटरी नैपकिन बांटने के साथ साथ उन्हे साफ सफाई का लिए और स्वस्थ जीवन जीने के लिए जागरूक किया। पर उपकारी सेवा समिति के बच्चों का हर झेत्र में टेलेंट देख मुख्य अतिथि दांतो तले अंगुली दबा वाह वाह करने को मजबूर हो गये और मुख्य अतिथि डॉ. किरन पांडेय द्वारा पर उपकारी समिति द्वारा रोजाना कराये जा रहे कार्यो की भूरी भूरी प्रशंशा की कि आपकी समिति वाकई जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है।

परउपकारी समिति के बच्चों और महिलाओं को काॅलेज के छात्रों द्वारा दूध,ब्लैक बोर्ड,कम्बल,क्रिकेट किट,सैनेटरी पैड,हैंड वाॅश,काॅपी किताबें,पौधे,आयरन की दवाईयां आदि का वितरण किया गया। इसके साथ ही ज्योति वाधिर विघालय बिठूर,हैवेन होम आर्फनेज,व्रद्धाश्रम दामोदर नगर में भी बच्चों में वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रमोद नैनवाल ने अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया, उत्कृष्ट कार्यों के लिये समाजसेवियों को किया सम्मानित

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!