Lucknow Railway Station: लखनऊ चारबाग पर यात्रियों के लिए नया Modern Toilet Block शुरू

लखनऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नयी शौचालय सुविधा, स्वच्छता अभियान को मिली नई दिशा
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Lucknow Railway Station (Charbagh) पर एक Modern Toilet Block का शुभारंभ किया गया है। उत्तर रेलवे ने आज (30 अगस्त 2025) इस नई सुविधा को प्लेटफार्म संख्या 01 (वाराणसी छोर) पर शुरू किया, जिससे यात्रियों को clean toilet facility और सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों के लिए अलग व्यवस्था
इस नए शौचालय ब्लॉक में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग–अलग शौचालय एवं स्नान की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही divyang-friendly toilet भी बनाया गया है, ताकि सभी यात्रियों को सुविधाजनक अनुभव मिल सके।




पे-एंड-यूज़ शुल्क तय
उत्तर रेलवे ने यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ डाले बिना सुविधा उपलब्ध कराई है।
- शौचालय: ₹5
- स्नान एवं शौचालय: ₹10
- यूरिनल: नि:शुल्क
यह कदम Indian Railways passenger amenities को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम पहल माना जा रहा है।
Lucknow News: Ravidas Mandir Renovation पर विवाद, दुकानदारों ने MP Brijlal पर उठाए सवाल
स्वच्छ और सुरक्षित यात्रा का वादा
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उत्तर रेलवे लखनऊ, कुलदीप तिवारी ने बताया कि इस आधुनिक शौचालय ब्लॉक की शुरुआत से यात्रियों को न केवल स्वच्छता बल्कि सुलभता भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि Indian Railways लगातार स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है।
यात्रियों में खुशी की लहर
स्थानीय यात्रियों ने बताया कि लंबे समय से स्टेशन पर ऐसी सुविधा की जरूरत थी। इस नई पहल से खासकर महिलाओं और परिवार के साथ यात्रा करने वालों को काफी राहत मिलेगी।
यह पहल न केवल Lucknow Railway Station बल्कि पूरे उत्तर रेलवे के लिए एक सकारात्मक संदेश है कि यात्रियों को बेहतर clean and safe travel experience दिलाना ही प्राथमिकता है।



