Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
लखनऊइधर उधर की

Teacher’s Day 2024: सरोजनी नगर में सैकड़ों शिक्षक सम्मानित, डिजिटल चुनौतियों पर खुली चर्चा

Teacher’s Day 2024: Hundreds of Teachers Honored in Sarojini Nagar, Digital Challenges Discussed

लखनऊ: Teacher’s Day के अवसर पर सरोजनी नगर के सैकड़ों शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के तत्वाधान में यह सम्मान समारोह गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज, बिजनौर सरोजनी नगर में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, सदस्य विधान परिषद लखनऊ खंड स्नातक क्षेत्र, शैलेंद्र दुबे, अध्यक्ष सर्वजन हिताय संरक्षण समिति, रश्मि शर्मा, प्राचार्य गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज, और सेवक राम सर्वांगीण विकास कॉलेज के संस्थापक शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, महान शिक्षाविद् डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को पुष्पांजलि अर्पित कर और स्वागत गीत से हुई। मुख्य अतिथि अवनीश सिंह ने अपने संबोधन में सभी शिक्षकों को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में महंगे शिक्षण कार्य अब यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों के बच्चों तक भी पहुंच सकते हैं।

सर्वजन संरक्षण समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने अपने वक्तव्य में कहा कि अन्याय के खिलाफ लड़ने की ताकत शिक्षक ही नैतिक शिक्षा और आत्मबल के माध्यम से दे सकते हैं। उन्होंने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके जीवन चरित्र से हमें शिक्षा के माध्यम से ज्ञान की ज्योति फैलाने की प्रेरणा मिलती है।

लखनऊ नगर निगम ने शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों का किया सम्मान

महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रीना त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षण कार्य किसी भी राष्ट्र के भविष्य को बनाने में एक शक्तिशाली कारक है। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक बच्चों को माता-पिता के अलावा भी ज्ञान प्रदान कर सबसे अच्छा मार्गदर्शन और नैतिक समर्थन देते हैं।

समारोह के दौरान डिजिटल हाजिरी, पेपरलेस वर्क और शिक्षकों की डिजिटलाइजेशन से जुड़ी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई। शिक्षकों ने बताया कि ऑनलाइन आंकड़े भेजने में नेटवर्किंग की समस्या के कारण उन्हें अनायास कार्रवाई का सामना करना पड़ता है। कई शिक्षकों ने यह मांग की कि उन्हें उनके मूल शिक्षण कार्य पर ध्यान केंद्रित करने की अनुमति दी जाए और विभिन्न आंकड़ों के प्रबंधन में समय बर्बाद न किया जाए।

समारोह में रमा शर्मा, उषा त्रिपाठी, क्षमा सिंह, सुमन दुबे, रेनू त्रिपाठी, राजू शुक्ला, सुरेश जयसवाल, प्रकाश चंद तिवारी, अनिल सिंह, भूपेश ओझा, ज्ञान प्रताप, संजय सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!