Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ
Trending

सही सड़क पर डामरीकरण! सरकारी धन की बर्बादी या कोई और कहानी?

बदहाल सड़कें अनदेखी, सही सड़क पर डामर! आखिर क्यों?

अच्छी सड़क पर डामर! विकास या सरकारी धन की बर्बादी?

लखनऊ। जहां इंदिरा नगर और आस-पास के इलाकों में कई सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं, वहीं पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे गेट से सेक्टर-12 होते हुए मुंशी पुलिया, ओल्ड पिकनिक स्पॉट रोड तक पहले से सही- सलामत सड़क पर डामरीकरण किया जा रहा है। यह काम लोक निर्माण विभाग (PWD) के द्वारा करवाया जा रहा है।

सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु भट्ट, अध्यक्ष इंदिरा नगर सद्भावना एवं सर्व कल्याण समिति, ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जब क्षेत्र में कई सड़कें बदहाल स्थिति में हैं, तो सही सड़क पर दोबारा डामरीकरण क्यों किया जा रहा है? उन्होंने इस काम को सरकारी धन की खुली बर्बादी बताया और कहा कि यह करोड़ों रुपये उन सड़कों पर खर्च किए जा सकते थे, जिनकी हालत वास्तव में खराब है।

क्या ‘बजट बचाने’ का यह नया तरीका है?

आश्चर्य की बात यह है कि जिन सड़कों की मरम्मत की सख्त जरूरत है, वे धूल फांक रही हैं और जिन पर आराम से चला जा सकता है, वहां डामर की नई परत बिछाई जा रही है। क्या यह सरकारी बजट को ‘समय पर खर्च करने’ का नया तरीका है, या फिर कुछ और खेल चल रहा है?

इसे भी पढ़ें- गंदे पानी से त्रस्त लखनऊ की जनता, जलकल विभाग बेखबर – 15वें वित्त के पैसे का इंतजार या बहाना?

हिमांशु भट्ट ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की जांच कराने की मांग की है और माननीय मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री से इस मामले में संज्ञान लेने की अपील की है।

जनता की आवाज़ – ‘पहले असली जरूरत को देखो!’

स्थानीय लोगों ने भी इस कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि “हम उन सड़कों पर गिरते-पड़ते चलने को मजबूर हैं, जो सच में खराब हैं, लेकिन सरकार की प्राथमिकता किसी और दिशा में दिख रही है।”

अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग और सरकार इस मुद्दे पर क्या कदम उठाते हैं या फिर यह मामला भी बाकी शिकायतों की तरह फाइलों में दबकर रह जाएगा!

हिमांशु भट्ट कहते हैं – “जो सड़कें सच में बेहाल हैं, वो सरकार के इंतज़ार में हैं… और जो सड़कें सही-सलामत हैं, वो ठेकेदारों के प्यार में हैं!

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!