
मोहाली, 29 मई 2025: आज का दिन क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास है क्योंकि आज होने जा रहा है बहुप्रतीक्षित Qualifier 1 at Mohali जिसमें आमने-सामने होंगी PBKS vs RCB। यह मुकाबला Mullanpur, Mohali के खूबसूरत क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। यह मैच सिर्फ सेमीफाइनल नहीं, बल्कि क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक TATA IPL 2025 फाइनल से कम नहीं होगा।
दोनों टीमें IPL 2025 में शानदार फॉर्म में रही हैं। PBKS और RCB ने अब तक के अपने 14 लीग मुकाबलों में से 9 में जीत दर्ज की और 19 अंक के साथ टॉप 2 में जगह बनाई। हालांकि नेट रन रेट के आधार पर PBKS को शीर्ष स्थान मिला और RCB को दूसरा स्थान।
विशेष बात यह है कि RCB ने लगातार 8 मैच घर से बाहर जीतकर इतिहास रच दिया है, जिससे आज के Qualifier 1 at Mohali को लेकर रोमांच चरम पर है।
इसे भी पढ़ें- शोएब अख्तर ने इस साउथ अफ़्रीकी खिलाडी को बताया सबसे महान क्रिकेटर | जानिए क्यों हैं GOAT
पंजाब के पास X फैक्टर, प्रीति जिंटा को है भरोसा
PBKS की ताकत उनकी मजबूत बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी है। कप्तान Shreyas Iyer और Priyansh Arya दो ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें इस मुकाबले का X-Factor माना जा रहा है। टीम की मालकिन प्रीति जिंटा को इन दोनों खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं।
मध्यक्रम में Josh Inglis, Prabhsimran Singh †, Shashank Singh और Marcus Stoinis जैसे खिलाड़ी किसी भी गेंदबाज की लाइन लेंथ बिगाड़ने का दम रखते हैं।
विराट कोहली और रजत पाटीदार की जोड़ी से सजे RCB के सितारे
वहीं दूसरी ओर RCB के पास हैं Virat Kohli, जो अपने अनुभव और चेस मास्टरी के लिए मशहूर हैं। उनके साथ कप्तान रजत पाटीदार की जोड़ी टीम को मजबूती देती है। बल्लेबाजी क्रम में Mayank Agarwal, Tim David, Phil Salt, Jitesh Sharma † और Romario Shepherd जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं जो आज के मुकाबले को एकतरफा भी बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- RCB vs LSG 2025: जितेश शर्मा की ऐतिहासिक पारी से RCB ने LSG को हराकर टॉप-2 में बनाई जगह
मौसम रिपोर्ट और टॉस की अहमियत
Accuweather.com के मुताबिक Mohali में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब रहेगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर फायदा उठा सकती है। लेकिन अगर RCB टॉस जीतती है तो उम्मीद की जा रही है कि Chase Master Virat Kohli पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे।
संभावित प्लेइंग XI:
PBKS:
Shreyas Iyer (c), Priyansh Arya, Josh Inglis, Prabhsimran Singh †, Shashank Singh, Marcus Stoinis, Azmatullah Omarzai, Yuzvendra Chahal, Arshdeep Singh, Kyle Jamieson, Harpreet Brar
RCB:
Rajat Patidar (c), Virat Kohli, Phil Salt, Tim David, Mayank Agarwal, Jitesh Sharma †, Romario Shepherd, Bhuvneshwar Kumar, Krunal Pandya, Josh Hazlewood, Yash Dayal
आज का मुकाबला Qualifier 1 at Mohali में कौन जीतेगा ये कहना मुश्किल है, लेकिन क्रिकेट प्रेमियों को एक हाई-वोल्टेज मुकाबला जरूर देखने को मिलेगा। जो भी टीम आज विजयी होगी वह सीधे TATA IPL 2025 के फाइनल में पहुंचेगी।




