Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- ओलावृष्टि ने उजाड़ी बांगरमऊ के किसानों की फसल, मुआवजे की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

विधानसभा क्षेत्र बांगरमऊ में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल चौपट होने के बाद किसानों ने प्रखर समाजसेवी एवं सपा नेता मोहम्मद इमरान सिद्दीक़ी के नेतृत्व में प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी बांगरमऊ के माध्यम से जिलाधिकारी उन्नाव को ज्ञापन सौंपकर तत्काल राहत की मांग की गई।

सैकड़ों गांव प्रभावित: ज्ञापन में बताया गया कि सादिकपुर, रामदीन खेड़ा, सबली खेड़ा, तमोरिया खुर्द, अरगूपुर, कुशराजपुर, फतेहपुर हमजा, रानीपुर ग्रंट, धानी खेड़ा, माखन खेड़ा, मटकुरी मोहम्मदाबाद, तहरपुर, जगतपुर, गढ़वा, अटवा, अकबरापुर, दशगवां, अमीरपुर, गंभीरपुर, श्रीधरपुर समेत सैकड़ों गांवों में ओलों ने कहर बरपाया है। हजारों बीघा गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसानों के सामने आर्थिक संकट गहरा गया है।

प्रशासन से मांग: ज्ञापन में तीन सूत्रीय मांग रखी गई:

  • तुरंत सर्वे: प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल प्रभाव से सर्वे कराया जाए।
  • सही आकलन: फसल नुकसान का सही आकलन सुनिश्चित किया जाए।
  • त्वरित मुआवजा: सभी प्रभावित किसानों को शीघ्र एवं उचित मुआवजा दिया जाए।

इस अवसर पर मोहम्मद इमरान सिद्दीकी ने कहा कि समय रहते राहत नहीं मिली तो किसानों की स्थिति और दयनीय हो जाएगी, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

इस मौके पर कई सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर किसानों के हक की आवाज बुलंद की।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!