Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

5001 पौधों के वितरण से गूंजा पर्यावरण संरक्षण का संदेश

🔴 धर्मपाल सिंह बोले- प्रकृति बचाना ही आने वाली पीढ़ियों के प्रति सबसे बड़ा दायित्व

लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकास भवन स्थित सौरभ नर्सरी में आयोजित 5001 निःशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण का बड़ा जनअभियान बन गया। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं समाजसेवी डॉ. नीरज सिंह ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का आयोजन सौरभ नर्सरी के संचालक सौरभ त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पौधे प्राप्त कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

🔴 धर्मपाल सिंह ने दिया जनभागीदारी का संदेश

कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं, बल्कि जनभागीदारी का आंदोलन है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण सुनिश्चित कर ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण प्रदान किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ संतुलन बनाए रखना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और पौधारोपण इस दिशा में सबसे सरल एवं प्रभावी कदम है।

🔴 डॉ. नीरज सिंह ने लिया हरित भविष्य का संकल्प

डॉ. नीरज सिंह ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके संरक्षण का भी संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य की कल्पना संभव नहीं है।

🔴 5001 पौधों का हुआ निःशुल्क वितरण

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के 5001 पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने पौधे प्राप्त कर अपने घरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया।

🔴 विधायक ओपी श्रीवास्तव भी रहे शामिल

लखनऊ पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सौरभ नर्सरी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ लोगों को हरित वातावरण के प्रति जागरूक करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया राकेश कुमार सिंह देवेंद्र वर्मा, सौरभ पाठक सहित अनेक पर्यावरण प्रेमी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!