Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राज्यवार खबरेंउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)लखनऊ

त्योहारों के चलते ट्रैफिक नियम में किये गए बदलाव, जाने किधर से जाना होगा आसान

त्योहारों के चलते राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक का बड़ा डायवर्सन किया गया है। होलिका दहन और शब-ए-बरात को लेकर मंगलवार शाम छह बजे से रात में कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। ऐसे में नागरिकों को आने-जाने में दिक्कत हो सकती हैं। इसके चलते एडीसीपी ट्रैफिक अजय कुमार ने बताया कि यातायात व्यवस्था से जुड़ी कोई समस्या आने पर ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454400517 पर संपर्क कर सकते हैं।

होलिका दहन के दौरान डायवर्जन व्यवस्था : इधर से नहीं जा सकेंगे

  • कैसरबाग, अशोकलाट चौराहे से नजीराबाद चौराहे की तरफ।
  • अमीनाबाद, छतरी वाला चौराहा से नजीराबाद चौराहे की ओर।
  • गुइन रोड चौराहे से नजीराबाद चौराहे की तरफ।
  • ख्यालिगंज तिराहे से नजीराबाद चौराहे की ओर।
  • श्रीराम रोड तिराहा और कोनेश्वर चौराहे से चौक चौराहे की तरफ।
  • चौक चौराहे से कोनेश्वर चौराहे की ओर।

इधर जा सकेंगे

  • लाटूश रोड या कैसरबाग बस अड्डा होकर।
  • पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद या श्रीराम रोड या कैसरबाग बस अड्डा होते हुए।
  • घंटाघर, रूमी गेट, चौकी चौराहा होकर।

शब-ए-बरात के लिए यातायात व्यवस्था : इन रास्तों से बचना बेहतर

  • सीतापुर रोड से डालीगंज रेलवे क्राॅसिंग से पक्का पुल की तरफ।
  • हरदोई रोड से (रोडवेज बसों को छोड़कर) अन्य दुबग्गा पेट्रोल पंप तिराहे से बालागंज, चौक की ओर।
  • कैसरबाग बस अड्डा से सीतापुर की तरफ रोडवेज बसें व भारी वाहन डालीगंज पुल से शाहमीना, पक्कापुल की तरफ।
  • कैसरबाग बस अड्डा से हरदोई रोड की तरफ जाने वाली रोडवेज बसें शाहमीना से पक्कापुल की ओर।
  • कैसरबाग, हजरतगंज से शाहमीना तिराहा से पक्का पुल की तरफ।
  • पक्का पुल खदरा साइड तिराहा से पक्कापुल से चौक की ओर।
  • नीबू पार्क (रूमी गेट पुलिस चौकी) चौराहा से वाहन बड़ा इमामबाड़ा, पक्का पुल की ओर।
  • कोनेश्वर चौराहे से नीबू पार्क चौराहा (रूमी गेट) की तरफ।
  • रकाबगंज पुल से नादान महल रोड (नक्खास) की ओर।
  • राणा प्रताप चौराहे से आगे नया ओवर ब्रिज ढाल से ऐशबाग की तरफ।
  • नाका चौराहा से बड़े वाहन, चार पहिया ऐशबाग पुल की ओर।
  • दो पहिया वाहन मोतीनगर, राजेंद्र नगर चौराहे से आगे व ऐशबाग पुल के नीचे ऐशबाग ईदगाह की तरफ।
  • हैदरगंज तिराहा (लाल माधव) से ऐशबाग ईदगाह, ऐशबाग पुल की तरफ दो पहिया वाहनों के अलावा कोई भी वाहन नहीं जा सकेंगे।
  • स्टेशन रोड, कानपुर रोड से आने वाले भारी वाहन मवैया तिराहे से एवरेडी, मिल एरिया की तरफ नहीं जा सकेंगे।
  • आलमबाग चौराहे से भारी वाहन (लंगड़ा फाटक) एवरेडी, मिल एरिया की ओर नहीं जा सकेंगे।

इधर से जा सकेंगे

  • आठ नंबर चौराहा निरालानगर व आइटी होकर।
  • बुद्धेश्वर, आईआईएम रोड, सीतापुर रोड होते हुए।
  • डालीगंज पुल चौराहा से दाहिने आईटी चौराहा, निराला नगर, पुरनिया होकर।
  • शाहमीना तिराहे से बाएं मेडिकल काॅलेज, मेडिकल क्राॅस (चरक), कोनेश्वर चौराहा होते हुए।
  • मेडिकल कॉलेज, चौक से कोनेश्वर या डालीगंज पुल चौराहे से दाहिने आईटी चौराहा होकर।
  • नया पुल बंधा रोड, डालीगंज बाजार होते हुए।
  • मेडिकल क्रॉस, चौक व नए पुल से होकर।
  • चौक, बालागंज होते हुए।
  • मेडिकल कॉलेज, नाका होकर।
    -चारबाग, नत्था, मवैया होते हुए।
  • रकाबगंज पुल, नत्था, मवैया होकर।
  • मोतीनगर, राजेंद्र नगर व ऐशबाग स्टेशन रोड, भूसामंडी होते हुए।
  • बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर।
  • चारबाग, आलमबाग होते हुए।
  • आलमबाग, बाराबिरवा के रास्ते जा सकेंगे।
logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!