Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)

जेल में बंद कैदियों से मिलने आने वाली महिलाओं को डिप्टी जेलर का पति बनाता था शिकार, अब कैदियों हुआ वायरल!

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ बाराबंकी की पूर्व डिप्टी जेलर के पति का अश्लील वीडियो, पत्नी के सिद्धार्थनगर ट्रांसफर हो जाने के बाद भी नहीं किया था आवास खाली, सरकारी आवास में ही चल रहा था खेल. अब पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की कार्रवाई. बाराबंकी जिले में डिप्टी जेलर के सरकारी आवास पर फिल्माया गया एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. जानकारी के अनुसार यह वीडियो सिद्धार्थनगर जिले में तैनात एक महिला डिप्टी जेलर के पति का है. महिला डिप्टी जेलर कुछ समय पहले बाराबंकी जिला जेल में तैनात थी. उसी दौरान उसे जेल कॉलोनी में सरकारी आवास आवंटित हुआ था लेकिन अब उसका सिद्धार्थनगर तबादला हो जाने के बाद भी आवास को खाली नहीं किया गया और बताया जा रहा है कि जो वीडिया वायरल हुआ है वो डिप्टी जेलर के पति का है और इसी सरकारी आवास में फिल्माया गया है. डिप्टी जेलर के पति पर आरोप है कि यह जेल में बंद कैदी व बंदियों से मिलने आने वाली महिलाओं को आसानी से मुलाकात कराने के नाम पर शिकार बनाता था. फिर उनसे इसके एवज में शारीरिक संबंध बनाता था. अब यह मामला सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है. नगर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. वहीं जेल प्रशासन ने सिद्धार्थनगर जिले में तैनात डिप्टी जेलर को भी मामले में नोटिस भेजा है!

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!