Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

विश्वकर्मा जयंती पर नगर निगम के आरआर एवं जलकल विभाग में हवन-पूजन

महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में की सहभागिता

लखनऊ। भगवान विश्वकर्मा जयंती के पावन अवसर पर लखनऊ नगर निगम के आरआर एवं जलकल विभाग में विभिन्न कार्यक्रमों का गुरुवार को आयोजन किया गया। इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ दोनों विभागों में आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

🔴 बालाकदर स्थित आरआर विभाग कार्यालय में हवन-पूजन एवं भंडारा
आरआर विभाग द्वारा बालाकदर स्थित कार्यालय में हवन-पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महापौर ने हवन में आहुति देकर भगवान विश्वकर्मा जी से नगर निगम परिवार एवं समस्त नगरवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की।

इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा जी के सृजन, निर्माण एवं कर्मकौशल के संदेश को स्मरण करते हुए सभी को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लेने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव, मुख्य वित्त एवं लेखा अधिकारी महामिलिंद लाल, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह, चीफ इंजीनियर आरआर मनोज प्रभात सहित आरआर विभाग एवं नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। हवन-पूजन के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में उपस्थित लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

🔴 ऐशबाग जलकल मुख्यालय में भी हुआ हवन-पूजन
वहीं, ऐशबाग स्थित जलकल मुख्यालय में भी भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर हवन-पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। महापौर सुषमा खर्कवाल जी ने नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ हवन में आहुति देकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया।

इस दौरान जलकल विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भगवान विश्वकर्मा से नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विभागीय कार्यों को पूरी तत्परता और सेवा भावना के साथ आगे बढ़ाने की प्रार्थना की।

कार्यक्रम में जीएम जलकल कुलदीप सिंह सहित जलकल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

🔴 प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना
दोनों विभागों में आयोजित हवन-पूजन कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पावन अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर राष्ट्रसेवा के लिए भी मंगलकामना की गई।

भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों में नगर निगम परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धा के साथ सहभागिता की।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!