Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़फटाफट खबरेंलखनऊ
Trending

विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव के निवास पर भव्य होली मिलन समारोह | विरोधियों ने मानी गलती, मिला बड़ा संदेश

Grand Holi Milan at MLA O.P. Srivastava’s Residence | Opponents Accepted Mistake, A Message of Unity

विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव के निवास पर भव्य होली मिलन समारोह, विरोधियों ने भूल स्वीकार की, विधायक ने दिखाई दरियादिली

लखनऊ। 13 मार्च 2025
रंगों के महापर्व होली के शुभ अवसर पर लखनऊ पूर्वी विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय पार्षदों, सभी मंडल अध्यक्ष, नागरिकों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। माहौल पूरी तरह से रंगों और सौहार्द से सराबोर रहा, लेकिन इस आयोजन का सबसे बड़ा संदेश था – “दिलों को दिलों से मिलाने वाली होली”।

होली के रंग में घुले सौहार्द के सुर

समारोह में विधायक श्रीवास्तव ने कहा, “मेरा घर भी लोकतांत्रिक है, दरवाजे सभी के लिए खुले हैं। जैसे विभिन्न रंग मिलकर होली का त्योहार मनाते हैं, वैसे ही समाज की विविधता ही हमारी असली ताकत है। भारतीय जनता पार्टी भी इसी विचारधारा पर चलती है, जहां सभी को साथ लेकर चलने की परंपरा है।”

लेकिन इस आयोजन को लेकर सबसे चौंकाने वाला पल तब आया, जब हाल ही में विरोध और उदंडता पर उतरे विरोधी खुद विधायक के द्वार पर पहुंचे और अपनी भूल स्वीकार की।

विधायक ने भी बड़ा दिल दिखाते हुए सभी को गले लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोगों में विधायक की स्वामिता और राजनीतिक परिपक्वता की चर्चा होने लगी।

विधायक ने बड़े दिल का परिचय देते हुए कहा,

“होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का त्योहार है। पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ना ही समाज की भलाई के लिए जरूरी है। समाज में समरसता और सौहार्द बनाए रखना हम सबका कर्तव्य है, लेकिन कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी।”

सख्ती भी, समरसता भी

विधायक ने स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती जारी रहेगी, लेकिन यदि कोई अपनी गलती स्वीकार कर भाईचारे का हाथ बढ़ाए, तो उसे गले लगाने में संकोच नहीं होना चाहिए।

राजनीतिक ताकत और जनता का अपार समर्थन

विधायक श्रीवास्तव के इस व्यवहार से जहां उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह दिखा, वहीं क्षेत्रीय जनता में उनके प्रति सम्मान और विश्वास और बढ़ गया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य नागरिकों और भाजपा नेताओं में वरिष्ठ पार्षद भृगुनाथ शुक्ला, राकेश मिश्र, हरीश अवस्थी, सुनील शंखधर, भूपेंद्र शर्मा, उमेश सनवाल, राकेश मिश्रा, दीपक तिवारी, राम कुमार वर्मा, संजय राठौर, भृगुनाथ शुक्ला, पूजा जसवानी, अशोक उपाध्याय, राजेश सिंह गब्बर, मंडल अध्यक्ष सुमित खन्ना, शैलेंद्र राय डब्बू, कृष्ण वीर सिंह बंटू, राम अग्रवाल, सीता नेगी, नरेंद्र देवरी, संदीप पाठक, देवेश उपाध्याय, अवध त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, मंडल अध्यक्ष अभिषेक राय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

होली की शुभकामनाएं

विधायक ओ.पी. श्रीवास्तव ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए यह संदेश दिया कि यह पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को और मजबूत करने का अवसर है।

होली के इस पावन अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि समाज में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखेंगे।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!