Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
भ्रष्टाचार

बीते 18 दिनों से लगातार धरने पर बैठे हुए हैं वन सरपंच संगठन के लोग

जोशीमठ तहसील प्रांगण में वन विभाग के कार्यों में घूसखोरी को लेकर तमाम सरपंच संगठन धरने पर बैठे हुए हैं,और लगातार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं.

बता दें कि वन सरपंच संगठन के लोगों का कहना है कि वन विभाग के कार्यों में काफी धांधली और घूसखोरी भी हो रही है. जिसको लेकर तमाम सरपंच संगठन लगातार कुछ दिनों से जोशीमठ तहसील प्रांगण में धरने पर बैठे हुए हैं. और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं. बता दें कि आज अट्ठारह 19 दिन हो चुके हैं, और लगातार अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं.वन सरपंच संगठन के लोगों की मांग है कि नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क द्वारा कराए जा रहे कार्यों का भौतिक सत्यापन किया जाने सरपंचों को मानदेय दिए जाने, एवं सरपंचों के वनधिकार बहाल किए जाने, ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास निर्माण कार्यों पर ली जाने वाली रॉयल्टी को वन पंचायत के खाते में डाले जाने के साथ यह मांग भी प्रमुखता से उठाई गई है कि कार्यालय एवं फील्ड स्टाफ को जिन कार्मिकों को 3 वर्ष से अधिक हो गए हैं.

/https://soochnaindia.co.in/new/dakshin-mahakali-public-service-committee-became-the-support-of-the-destitute-in-the-bitter-cold/

उनका स्थानांतरण एवं उनकी संपत्ति की जांच की जानी चाहिए, अपनी इन मांगों को लेकर सरपंच संगठन प्रतिदिन जुलूस प्रदर्शन के साथ तहसील परिसर में पहुंचकर क्रमिक धरना दे रहे हैं, और कहा की यदि सरकार जल्दी ही कोई कड़ी कार्यवाही नहीं करती है तो वह लोग 2022 में होने वाले चुनाव का बहिष्कार करेंगे.

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!