Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह और कर अधीक्षक अनुराग उपाध्याय की अगुवाई में चला अभियान, 6 गाड़ियों पर जैमर; ₹9 हजार जुर्माना

नगर निगम मुख्यालय से नावेल्टी और स्मार्ट सिटी क्षेत्र तक कार्रवाई; सड़क-पटरी से हटाया अतिक्रमण, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर सख्ती

राजधानी के व्यस्त लालबाग और स्मार्ट सिटी क्षेत्र में सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के खिलाफ नगर निगम ने सोमवार को सघन अभियान चलाया। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर जोन-1 के जोनल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह और कर अधीक्षक अनुराग उपाध्याय की अगुवाई में प्रवर्तन टीम ने सड़क-पटरी खाली कराई और नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई की।

🔴 नगर निगम मुख्यालय से शुरू हुआ अभियान

अभियान नगर निगम मुख्यालय से शुरू होकर नावेल्टी सिनेमा और स्मार्ट सिटी क्षेत्र के आसपास चलाया गया। सड़क किनारे यातायात में बाधा बन रहे अतिक्रमण को हटाने के साथ वाहन स्वामियों को नो-पार्किंग क्षेत्र में गाड़ियां खड़ी न करने की चेतावनी दी गई।

🔴 6 चार पहिया वाहनों पर जैमर, ₹9 हजार वसूले

कार्रवाई के दौरान रोड पटरी और नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े छह चार पहिया वाहनों पर जैमर लगाए गए। वाहन स्वामियों से कुल ₹9 हजार जुर्माना वसूला गया। कार्रवाई के बाद कई स्थानों पर सड़क खाली होने से यातायात भी सुचारु हुआ।

🔴 अवैध पार्किंग पर आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्य सड़कों और व्यस्त बाजार क्षेत्रों में अतिक्रमण तथा अवैध पार्किंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। अभियान में राजस्व निरीक्षक संजय सिंह, देवी शंकर दूबे सहित नगर निगम की प्रवर्तन टीम मौजूद रही।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!