Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
मनोरंजनराजनीति

डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के विवादित बयान पर दिग्विजय सिंह ने जताई आपत्ति!!

फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर इन दिनों चर्चा में चल रहे प्रोड्यूसर/डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें उन्होंने भोपाल के रहने वालों पर विवादित बयान दिया है. वीडियो वायरल होने के बाद अब इसपर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आपत्ति जताई.दरअसल सोशल मीडिया पर विवेक अग्निहोत्री का जो बयान वायरल हो रहा है उसमें वह बोल रहे हैं- मैं भोपाल में बड़ा हुआ हूं लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं.. भोपाली का मतलब है कि वह होमोसेक्सुअल है, नवाबी शौक वाला है’. 

बस फिर क्या विवेक अग्निहोत्री के इसी बयान ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को नाराज कर दिया है. अब दिग्विजय सिंह ने विवेक पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है. दिग्विजय सिंह ने लिखा- विवेक अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है. यह आम भोपाल निवासी का नहीं है. मैं भी भोपाल और भोपालियों के संपर्क में 77 से हूं लेकिन मेरा तो यह अनुभव कभी नहीं रहा. आप कहीं भी रहें “संगत का असर तो होता ही है”.

बता दें की अभी यह साफ नहीं कि विवेक अग्निहोत्री का जो बयान वायरल हो रहा है वो कब का है और किस संदर्भ में उन्होंने यह कहा था. देखना मजेदार होगा दिग्विजय सिंह के बयान पर डायरेक्टर की तरफ से अब क्या बयान आता है

दिग्विजय सिंह ने विवेक अग्निहोत्री पर साधा निशाना!!
logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!