Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
इधर उधर कीफटाफट खबरेंलखनऊ
Trending

Atal Bihari Vajpayee Jayanti 2024: लखनऊ में अटल गीत संध्या और स्वास्थ्य मेले का भव्य आयोजन

Atal Bihari Vajpayee Jayanti 2024: Grand Celebrations in Lucknow with Atal Geet Sandhya & Health Fair

Atal Bihari Vajpayee Jayanti 2024: लखनऊ में भव्य आयोजन, अटल स्वास्थ्य मेला और गीत संध्या बनी मुख्य आकर्षण

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर लखनऊ में अटल बिहारी वाजपेयी जयंती 2024 के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजधानी में आयोजित इन कार्यक्रमों ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनकी अमर छवि को श्रद्धांजलि दी।

अटल गीत संध्या ने जीता सभी का दिल

अटल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित अटल गीत संध्या कार्यक्रम इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रही। प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने अपनी कविताओं के माध्यम से अटल जी को नमन किया और उनकी विचारधारा को प्रेरणादायक रूप में प्रस्तुत किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और कई अन्य गणमान्य नेताओं ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

Mohan Bhagwat Vs RamBhadracharya: बयानबाज़ी में ठनी ‘रार’ पूरे मामले पर क्या है जनता की राय ?

अटल स्वास्थ्य मेला का आयोजन

अटल जी की दूरदर्शिता और स्वास्थ्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाते हुए अटल स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्देश्य समाज को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और अटल जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना था।

राज्य मंत्री नटवर गोयल ने सपत्नी अटल जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

राज्य मंत्री नटवर गोयल ने व्यक्त किए विचार

कार्यक्रम में शामिल हुए उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के उपाध्यक्ष और राज्य मंत्री नटवर गोयल ने सपत्नी अटल जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। हमारे संवाददाता से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “अटल जी एक आदर्श पुरुष थे। आज उनकी जन्म शताब्दी की पूर्व संध्या पर मैं उन्हें नमन करता हूं। उनका नेतृत्व और उनके सिद्धांत आज भी भाजपा और पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”

Atal Bihari Vajpayee: भारत के करिश्माई नेता, कवि और भारत रत्न

उन्होंने लखनऊ के विकास में अटल जी और राजनाथ सिंह के योगदान को सराहा। “लखनऊ को अटल जी का घर कहा जाता है। आज यह शहर ब्रह्मोस मिसाइल के पार्ट्स के निर्माण और फ्लाईओवरों के जाल के लिए प्रसिद्ध है। यह सब राजनाथ सिंह और अटल जी की दूरदृष्टि का नतीजा है,” उन्होंने कहा।

पुस्तक विमोचन और प्रेरणादायक संबोधन

कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा अटल जी के जीवन और विचारों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन भी किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अटल जी के विचारों को नई पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक बताया।

अटल जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प

Atal Bihari Vajpayee Jayanti 2024 के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों ने उनके आदर्शों और मूल्यों को फिर से जीवित कर दिया। देशभर में आयोजित यह समारोह उनके लोकतंत्र, विकास और समावेशिता के प्रति योगदान को सम्मानित करने का एक अनोखा प्रयास था।

Jyoti Gupta

मैं ज्योति गुप्ता पिछले तीन वर्षों से "सूचना इंडिया - इंडिया की आवाज़" के साथ काम कर रही हूँ। नगर निगम, विद्युत विभाग, और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ, मेरा कार्यक्रम "सुलगता सवाल" लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। "सूचना इंडिया आपके द्वार" के माध्यम से भी मैं समाज के मुद्दों को सामने लाने का काम करती हूँ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!