Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
लखनऊस्मार्ट सिटी

आर्यपुरम से बही बयार नरेंद्र मोदी जी के सपने को करना है साकार || Soochna India

लखनऊ : आर्यपुरम लखनऊ के बच्चों ने हमारे प्रधान मंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी से प्रभावित होकर “स्वक्छ भारत स्वस्थ भारत” मिशन को आगे बढ़ाने का प्रण किया है, ताकि स्वक्छ्ता मिशन सर्वे 2021 में लखनऊ को नंबर एक बनाया जा सके, इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए आर्यपुरम निवासी श्री बिजेंद्र देव ओझा ने बताया की मैं बिजेंद्र देव ओझा आर्यपुरम का निवासी होने के साथ ही “स्वक्छ भारत स्वस्थ भारत” मिशन का एक समर्पित सिपाही हूँ, पिछले लगभग 14 माह से निस्वार्थ इस दिशा में प्रयासरत हूँ, मैं बिशेष तौर पर आर्यपुरम के सभी निवासिओं को स्वक्छ तथा सुरक्छित माहौल प्रदान करने के लिए कृतसंकल्पित हूँ लेकिन मेरे बार बार के निवेदन करने के बावजूद अभी भी हमारे कॉलोनी के कुछ लोग अपने घरों का कूड़ा कचरा, नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को देने के बजाय इधर उधर कॉलोनी में फ़ेंक रहे हैं जिसको आवारा कुत्ते और गायें पूरी कॉलोनी में फैला का दूषित कर देते हैं।

साथ ही कुछ लोग अपने घरों का गन्दा पानी खाली पड़े प्लाट में गिरा कर पूरी कॉलोनी को दुर्गन्ध युक्त बना दे रहे हैं, और डेंगू, मलेरिया, जैसी तमाम वेक्टेरिया वायरस जनित बिमारिओं को फैलाने का कार्य कर रहे हैं।

आर्यपुरम की एक और निवासी अनुभा सिंह ने बताया की – मैं पिछले काफी समय से देख रही हूँ, की हमारे ओझा अंकल पूरी कॉलोनी को क्लीन आर्यपुरम, ग्रीन आर्यपुरम बनाना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग अभी भी सहयोग नहीं कर रहे हैं, इसलिए हम बच्चों ने सोचा क्यों न हम बच्चे एक प्रयाश कर के देखें हो सकता है हमारे अंकल और आंटी हम बच्चो की पुकार सुन लें और क्लीन आर्यपुरम, ग्रीन आर्यपुरम में अपना सहयोग दें।

वहीं ईलाक्षी मिश्रा ओझा ने बताया की हमारी कॉलोनी के हर एक घर पर हम सब जायेंगे, और जो भी अंकल, आंटी घर पर मिलेंगे, उनको हमारे ये छोटे छोटे भाई और बहन, अपने हाथ में लिए हुए प्लाकार्ड के माध्यम से खूबसूरत सन्देश देंगे और उनको हमारे प्रधान मंत्री आदरणीय मोदी जी के “स्वक्छ भारत स्वस्थ भारत” मिशन से जोड़ने का प्रयाश करेंगे

साथ ही बच्चों ने लोगो को सपथ दिलाई संस्कृति, (आंटी/अंकल सपथ लीजिये) अन्या, (की आप अपने घर का कूड़ा करकट), विदित, (नगर निगम की कूड़ा गाड़ी को ही देंगे) मौली, (हमारी कॉलोनी में इधर उधर नहीं फेकेंगे), यश, ( नाली का गन्दा पानी प्लाट में नहीं बहायेंगे) प्राची (बच्चे सुरक्छित तो आपका भविस्य सुरक्छित )

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!