Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

शौर्य दिवस के अवसर पर नारायणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य रामानुज को यज्ञ करते हुए पुलिस ने उठाया

मथुरा।श्रीकृष्ण जन्मभूमि को मुक्त कराने को लेकर पिछले काफी दिनों से चल रहा मुद्दा एवं 6 दिसंबर को अयोध्या के विवादित ढांचा ध्वंस की बरसी यानी शौर्य दिवस को लेकर मथुरा में जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। प्रशासन द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं शाही ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा बढ़ा दी गई है तो स्थानीय समेत गैर जनपदों की पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है, जिससे पूरा क्षेत्र छावनी में तब्दील हो गया है। वही हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की विशेष निगरानी की जा रही है। विभिन्न संगठनों द्वारा मथुरा के श्री कृष्ण जन्मस्थान पर हनुमान चालीसा पाठ को देखते हुए आचार्य रामानुज ने भी अपने निज निवास पर हनुमान चालीसा व शंखनाद कर अयोध्या के बाबरी विध्वंस में शहीद हुए सैंकड़ों हिंदुओं की मृत आतमाओं की शांति को हवन यज्ञ किया गया व हनुमान चालीसा पाठ किया परंतु घर पर भी हनुमान चालीसा पाठ एवं यज्ञ किए जाने पर भी पुलिस द्वारा उठाए जाने से नारायणी सेना न्यास से शीतल आचार्य का कहना है अब हिंदू अपने घरों में भी यज्ञ व हनुमान चालीसा पाठ नही कर सकता ऐसा तो मुगलों के शासन में हुआ करता था योगी सरकार के शासन में स्थानीय प्रशासन से ऐसी उम्मीद नहीं थी कि वह घर पर पूजा पाठ कर रहे लोगों को भी उठा कर ले जायेगी ।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!