Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल :- विमान हादसे में सभी 68 यात्रियों और 4 क्रू मेंबर्स की मौत की खबर, हादसे में मृत 5 भारतीय यात्रियों के नाम जारी ।।

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हुए विमान हादसे में सभी 68 यात्रियों की मौत हो गई यही नहीं सभी 4 क्रू मेंबर्स की भी मौत की खबर है।विमान हादसे में विमान में यात्रा कर रहे 5 भारतीय यात्रियों की भी मौत हुई है।यति एयरलाइंस ने हादसे में मृत सभी 5 भारतीय यात्रियों के नाम जारी कर दिए है।

नेपाल के पोखरा में हुए विमान हादसे में विमान में यात्रा कर रहे 5 भारतीय यात्रियों की मौत हो गई है।यति एयरलाइंस अथॉर्टी ने सभी पांच भारतीय यात्रियों के नाम की लिस्ट जारी की है।एयरलाइंस द्वारा नाम जारी किए गये है,मृतक पांच भारतीय अनिल राजभर,संजय जायसवाल,सोनू जायसवाल,अभिषेक कुशवाहा,विशाल शर्मा के नाम जारी किए गए है। अन्य मृतकों की अभी डिटेल आनी बाकी है।

हादसे में मृतकों की जानकारी के लिए दूतावास द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है,काठमांडू हेल्पलाइन नंबर +977-9851107021,पोखरा हेल्पलाइन नंबर +977-9856037699 जारी किए गए है। लोग इन हेल्पलाइन नंबरों पर जानकारी प्राप्त कर सकते है।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!