Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिक

उन्नाव:- ईसाई समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में भीम आर्मी का उन्नाव में जोरदार प्रदर्शन!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

ईसा मसीह और ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों पर हो रहे कथित अत्याचारों के विरोध में शुक्रवार को भीम आर्मी ने उन्नाव में विशाल विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व भीम आर्मी लखनऊ मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल गौतम एवं जिला अध्यक्ष रवि बौद्ध ने किया। प्रदर्शन में हजारों की संख्या में भीम आर्मी के कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि देश के विभिन्न हिस्सों में ईसाई समुदाय को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। भीम आर्मी नेताओं का कहना है कि यह न केवल धार्मिक स्वतंत्रता पर हमला है, बल्कि संविधान के मूल सिद्धांतों का भी उल्लंघन है। भीम आर्मी के लखनऊ मण्डल “वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल गौतम” ने कहा कि ईसाई समाज के लोगों को डराया-धमकाया जा रहा है और उनके मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। यदि समय रहते इन घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई, तो भीम आर्मी प्रदेश-व्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होगी।

वहीं जिला अध्यक्ष रवि बौद्ध ने कहा कि भीम आर्मी संविधान और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों पर चलने वाला संगठन है और किसी भी धर्म या समुदाय के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन प्रशासन को सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और ईसाई समुदाय को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा और प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!