Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)मथुरा

टॉयलेट करने के लिए बस से उतरा युवक अचानक हुआ गायब

टैंटीगांव/मथुरा।सुरीर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर टॉयलेट करने के लिए बस से उतरा और अचानक युवक लापता हो गया। काफी तलाशने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। पिता ने सुरीर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।शेख मोहम्मद दीन निवासी 289 शाहीन बाग जामिया नगर दिल्ली अपने पुत्र इस्तियाक मंजर (32 वर्ष) के साथ 23 नबंवर को आगरा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए दिल्ली जा रहे थे। बस सुरीर कोतवाली क्षेत्र में माइल स्टोन 80 पर रुकी तो इस्तियाक मंजर अन्य यात्रियों के साथ टॉयलेट करने के लिए बस से उतर गया। काफी देर तक वह लौट कर नहीं आया। उसकी काफी तलाश की मगर उसका कोई पता नहीं चला। वह दिमागी रूप से कमजोर है। एसआई दुर्गेश कुमार का कहना है कि युवक की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!