Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर:- बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ।

कानपुर नगर,बेसिक शिक्षा विभाग कानपुर नगर की जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाअधिकारी विशाख जी के द्वारा दीपप्रज्वलन कर किया गया बेसिक शिक्षा के परिषदीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की प्राथमिक स्तर एवं जूनियर स्तर की तीन दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रतन लाल शर्मा क्रीडा स्थल किदवई नगर कानपुर में हो रहा है जिसमें परिषदीय विद्यालय के लगभग 1500 छात्र-छात्राएं विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रहे है। ये प्रतियोगिताएं दिनांक 17 नवंबर 2022 से 19 नवंबर 2022 तक चलेगी जिलाधिकारी द्वारा अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी को शुभकामनाएं तथा अग्रिम बधाई दी गई उन्होंने कहा कि विभिन्न खेलकूद प्रतिस्पर्धा में भाग लेना भी आवश्यक है जिससे कि बच्चे के व्यक्तित्व का सर्वागीण विकास हो सके जिलाधिकारी ने विद्यालय अवस्थापना सुविधाओं से संबंधित ऑपरेशन कायाकल्प को गति प्रदान करने हेतु प्रधानाध्यापकों एवं अभिभावकों को स्थानीय स्तर पर ग्राम प्रधान का सहयोग लेने तथा कार्यक्रम को नेतृत्व प्रदान करने का आवाहन भी किया आगामी 29 नवंबर को होने वाली निपुण भारत असेसमेंट परीक्षा में जनपद का बेहतर प्रदर्शन हो जिसमें शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों को नेतृत्व प्रदान करने के लिए कहा जिलाधिकारी द्वारा बच्चों को प्रतियोगिताओं में विजेता बनने हेतु शुभकामनाएं दी गई।

अनुज तिवारी की रिपोर्ट

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!