Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर:- कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शताब्दी गेट पर केन्द्र सरकार का पुतला जलाया गया।।

आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के नेतृत्व में कानपुर कचेहरी के शताब्दी गेट पर केन्द्र सरकार का पुतला जलाया गया।

पुतला दहन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश समान्यवायक राजीव द्विवेदी (एडवोकेट) ने कहा की इतनी जल्दबाजी में लोकसभा ने डिसीजन लेकर के माननीय राहुल गांधी जी की संसद से सदस्यता खत्म कर दी ,जिसमे इससे प्रतीत होता है की वर्तमान सरकार द्वारा न्याय पालिका को भी बंधक बना लिया गया है !

जबकि न्यायालय में कितने गंभीर धाराओं वाले अपराधियों पर कार्यवाही नही हो पा रही ! मुझे लगता है की राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जो लोकप्रियता बढ़ी है उससे घबराकर राहुल गांधी की सदस्यता साजिशो के तहत खत्म कराई है ! इसका जवाब कांग्रेसी सत्याग्रह का मार्ग अपनाते हुए सड़को पर उतर कर आंदोलन करेंगे !

पुतला दहन में प्रमुख रूप से – मोहम्मद तौहीद (प्रदेश उपाध्यक्ष यूथ कांग्रेस ) नरेन्द्र चंचल कुशवाहा (सदस्य PCC), हेमन्त श्रीवास्तव(एडवोकेट) , संजय वर्मा (एडवोकेट), जीतेंद्र शुक्ला (एडवोकेट), कुलदीप आनन्द (एडवोकेट ), सार्थक त्रिपाठी (एडवोकेट), आलोक गुप्ता (एडवोकेट), राहुल सिंह (एडवोकेट), योगेन्द्र कश्यप (एडवोकेट), मनोज कनोजिया (एडवोकेट), योगी सिंह (एडवोकेट) आदि अधिवक्ताओं ने पुतला जलाया !

Anuj Tiwari
Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!