उन्नाव:- हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने महिला प्रत्याशी को चुनावी रंजिश के चलते सरेआम किया जानलेवा हमला।।


उन्नाव से संवाददाता अनुज तिवारी की रिर्पोट…
महिला प्रत्याशी पक्ष के कई लोग हुए गंभीर रूप से घायल, महिला प्रत्याशी साधना निषाद ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर हिस्ट्रीशीटर बीरबल गुजराती व उसके साथियों के विरुद्ध कार्यवाही की उठाई मांग।।
गंगाघाट थाना क्षेत्र के चंपापुरवा का है मामला जनपद में नगर निकाय चुनावों में गंगाघाट थाना क्षेत्र में नगर पालिका परिषद गंगाघाट में वार्ड संख्या 9 से सदस्य पद की महिला प्रत्याशी साधना निषाद ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया की दिनांक 4-5-2023 को शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद वह पोलिंग स्टेशन से अपने घर आ रही थी तभी हिस्ट्रीशीटर बीरबल गुजराती व किशन गुजराती ,कोविद परमार पुत्र बीरबल गुजराती, भिखारी पुत्र खुमान, सुमित पुत्र भिखारी, जगन्नाथ पुत्र बाबूलाल, नीरज व रवि पुत्रगण जगन्नाथ व राजेश्वरी पत्नी रामकुमार कश्यप ,सचिन पुत्र रामकुमार कश्यप सुरेश पंडा पुत्र मनोहर, कमल तिवारी, अशोक पुत्र मुनीम राजेश पुत्र छोटेलाल निवासी मोहल्ला चंपापुरवा तथा कमलेश प्रधान निवासी लक्ष्मी खेड़ा थाना गंगाघाट ने 5 अज्ञात साथियों के साथ घेरकर चुनावी रंजिश के चलते बीरबल गुजराती ने मां बहन की गंदी गालियां देते हुए बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया और सरेआम ब्लाउज फाड़ दिया।

शोर शराबा सुनकर बीच-बचाव करने आए रमेश पुत्र सीताराम ,धीरज पुत्र लालता प्रसाद को भी उपरोक्त लोगों ने चपाड़ लाठी-डंडों और ईटो से बुरी तरह मारा-पीटा। जिससे इन लोगों को गंभीर चोट आई और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण रमेश बेहोश होकर वहीं गिर गया। गंभीर हालत में रमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर रमेश को हैलेट अस्पताल कानपुर रेफर कर दिया।
जहां रमेश जीवन मौत से संघर्ष कर रहा है। एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में साधना निषाद ने आरोप लगाया की बीरबल गुजराती और उसके साथी शातिर अपराधी हैं उनके विरुद्ध दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं इन लोगों के डर और आतंक के कारण कोई इनके विरूद्ध कार्यवाही करने का साहस नहीं कर रहा है।
गंगाघाट थाना क्षेत्र में चर्चित रहा है हिस्ट्रीशीटर बीरबल गुजराती दबंगई व पैसो के दम पर भूमाफिया बीरबल गुजराती ने अनेको सरकारी व गरीब किसानों की भूमि को कब्ज़ा कर अरबो की संपत्ति अर्जित की थी । जिसको जिला प्रशासन ने कार्रवाई करके खाली कराया।
हिस्ट्रीशीटर बीरबल गुजराती अपने आप को समाजवादी पार्टी के नेता बताकर गंगाघाट थाना क्षेत्र में अपनी गुंडई और दबंगई के दम पर कई सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किया था। जिसमे जिला प्रशासन ने जन शिकायतों को संज्ञान में लेकर कई जमीनों को कब्जा मुक्त कराया, हिस्ट्रीशीटर बीरबल गुजराती के ऊपर दलित उत्पीड़न से लेकर कई गंभीर धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं।।



