Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिकउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उन्नावफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- सहकार से समृद्धि….आज जिला सहकारी बैंक शाखा नवाबगंज का औचक निरीक्षण!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

सहकार से समृद्धि….आज जिला सहकारी बैंक शाखा नवाबगंज का औचक निरीक्षण के दौरान बैंक की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रख-रखाव, ग्राहकों को दी जा रही सुविधाओं एवं समस्त बैंकिंग व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया। पश्चात श्री अरुण सिंह अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक लि०, उन्नाव द्वारा साधन सहकारी समिति नवाबगंज में आयोजित इफको नैनो उर्वरकों पर आधारित किसान सभा वार्षिक निकाय बैठक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर सम्मानित किसान भाइयों को कृषक पंजिका वितरित कर किसान भाइयों से बी पैक्स के बारे में आवश्यक जानकारी साझा की ।

एवं स्पष्ट रूप से शासन की मनसा को अवगत कराया कि बिना कृषक पंजिका के भविष्य में साधन सहकारी समितियां पर खाद मिलना संभव नहीं है अतः अधिक से अधिक सदस्य बना कर खाद प्राप्ति के लिए कृषक पंजिका अनिवार्य रूप से बनवाए एवं आज दिनांक 10 नवंबर को पूरे प्रदेश में 85000 से अधिक सदस्य बना कर वर्तमान में उन्नाव जनपद प्रतीत स्थान पर सदस्यता महाभियां में है इसके लिए सहकारिता परिवार के सभी सहयोगियों का आभार प्रकट किया।इस अवसर पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री राजेंद्र द्विवेदी जी, वर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री शशिकांत राजपूत जी, समिति अध्यक्ष श्री शुभम बाजपेई जी, तहसील प्रभारी श्री संजय सिंह जी, शाखा प्रबंधक श्री पवन पांडेय जी, समिति सचिव श्री घनश्याम मिश्रा जी, श्री हौसला सिंह जी, श्री लाल सिंह जी सहित अनेकों सम्मानित किसान भाई एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!