Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- महानायक संत सद्गुरु रविदास महाराज जी की जयंती मनाई गई।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

आज दिनांक 5 फरवरी 2023 दिन रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के द्वारा परम ज्ञानी संत शिरोमणि सामाजिक परिवर्तन के महानायक संत सद्गुरु रविदास महाराज जी की जयंती के पावन अवसर पर आज रायबरेली क्रॉसिंग उन्नाव से तिकोनिया पार्क एसपी ऑफिस से होते हुए शहर के कई स्थानों पर श्री सतगुरु रविदास जी की जयंती मनाई गई।।

इसके अलावा जनपद के कई मंडलों पर जैसे पुरवा में जिला उपाध्यक्ष कुंज बिहारी निर्मल एवं मंडल अध्यक्ष रविंद्र रावत जी के नेतृत्व में मनाई गई जयंती।

उन्नाव सहर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री अजय कुमार गौतम जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अमर रतन चौधरी, मुकेश कठेरिया जिला मंत्री, आदर्श कुमार गौतम जिला सोशल मीडिया प्रभारी, जिला कोषाध्यक्ष साधुराम, आदि अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।।

Anuj Tiwari
Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!