Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव :- बड़ी धूमधाम से मनाया गया 74वॉ गणतंत्र दिवस, परेड का हुआ भव्य आयोजन।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

आज 74 वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस लाइन उन्नाव स्थित परेड ग्राउंड में रैतिक परेड का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि रजनी तिवारी राज्यमंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, उ0प्र0 के द्वारा झण्डारोहण किया तथा परेड की सलामी ली गई ।

परेड में पुरुष एवं महिला पुलिसकर्मियों की टोलियां, आपात सेवा 112 की दो पहिया व चार पहिया पीआरवी, श्वान दल, दंगा नियंत्रण वाहन, फायर सर्विस, मिशन शक्ति टीम आदि शामिल रहीं। सिद्धार्थ शंकर मीना पुलिस अधीक्षक उन्नाव द्वारा परेड को संविधान के पालन की शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि द्वारा परेड कमाण्डर सहित परेड में अच्छा प्रदर्शन करने वाली टोलियों के टोली कमाण्डरों को पुरुस्कृत किया गया। इसके उपरान्त जनपद में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक , उत्कृष्ट सेवा पदक व पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!