Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ साल पूरे होने के क्रम में आयोजित पृबद्ध जम्मेलन में भाग लेने पहुचे उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार बृजेश पाठक।।

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

उन्नाव केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ साल पूरे होने और आगामी 2024 लोक सभा चुनाव को फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 30 मई से 30 जून तक ‘महा जनसंपर्क अभियान’ शुरू कर दिया है इसके तहत देश के सभी लोकसभा क्षेत्रों में घर-घर संपर्क, केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने के कार्यक्रम लगातार किया जा रहा है। इसमें पार्टी के 16 लाख कार्यकर्ता शामिल है जो करोड़ों लोगों तक पहुच रहे है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत 30 मई, 2019 को शपथ लेकर की थी। सभी वर्गों को साधने के लिए लोकसभा क्षेत्र स्तर पर जो कार्यक्रम लगातार कार्यक्रम किये जा रहे , उनमें ‘संपर्क से समर्थन’, ‘जनसभा’, ‘प्रबुद्ध सम्मेलन’, ‘व्यापारी सम्मेलन’, ‘विकास तीर्थ’ शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के कार्यक्रम के आलावा मोर्चा सम्मेलन और लाभार्थी सम्मेलन किए।

इसी क्रम में आज सूबे के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य महकमे की जिम्मेदारी सम्भाल रहे बृजेश पाठक प्रबुद्ध जम्मेलन में भाग लेने उन्नाव जिले की तहसील बांगरमऊ में श्याम कला रिसॉर्ट पहुचे ,यह कार्यक्रम बांगरमऊ में आयोजित किया गया था।इस प्रबुद्ध जम्मेलन में उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओ और पदाधिकारियों को बताया कि आप लोग प्रधानमंत्री द्वारा 9 सालो में किये गए कार्यो को जनता के बीच ले जाने के पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत लोगो को बताए कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के लोगो के हित के लिये जो भी योजनाए चलाये है उसके बारे में लोगो को बताए और इस दौरान आम लोगों से केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों पर चर्चा करे।

लोगों से ‘मिस्ड काल’ अभियान में भाग लेने का अनुरोध अनुरोध कर। जहां-जहां भाजपा कार्यकर्ता जाएंगे, वहां पार्टी के स्टीकर लगाए।अब देखना यह दिलचस्प होगा भारतीय जनता का यह अभियान आगामी लोकसभा चुनाव में कितना मददगार होगा ।

मुख्य अतिथि- मा० बृजेश पाठक डा० स्वामी साक्षी जी महाराजश्रीकांत कटियार, पंकज गुप्ता, शकुन सिंह, सनी सिंह, गिरिजाशंकर गुप्ता, जिला अध्यक्ष अवधेश कटियार, गंज मुरादाबाद ब्लॉक प्रमुख पति विवेक पटेल, महताब खान ,नूतन सिंह, विकास गुप्ता, पुनीत गुप्ता, शरद अग्रवाल, दामोदर गुप्ता, मुकुंद गुप्ता, गिरीश वर्मा, गोविन्द कुशवाहा सीतेष सिंह , चौधरी हिमांशु सिंह, रईस खां पप्पु गिरीस वर्मा धर्मेंद्र सिंह, ताहिर खान,अतहर,सहित तमाम भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी जनपद से पधारे हुए परिजनों ने इस सम्मेलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

3 Comments

  1. Making use of the sex doll will be not since taboo since it has been as soon as.
    There will be a multi-billion buck industry around the creation and distribution of advanced and not-so-sophisticated sex dolls.
    The term, Actual Doll provides turn out to be broadly identified and component
    of the mainstream vocabulary as new components and technology create the impossible, probable.
    While men can nevertheless completely take pleasure in standard whack
    up sex dolls, today we notice much more complete and technically exceptional versions all
    the time. Metal Guy, eat your center out.

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!