Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- पूर्व सांसद तथा समाज सेविका अन्नू टण्डन ने गाय दान कर मनाई पुण्य तिथि ।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

पूर्व सांसद अन्नू टण्डन ने अपने पति स्मृति शेष संदीप टण्डन की १२ वीं पुण्य तिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हसनगंज तहसील के पूरा बरौना गाँव की ३० वर्षीय संतोषी रावत को परिवार के जीविकोपार्जन हेतु एक दुधारू गाय दान की।

संतोषी रावत के पति का देहांत २ वर्ष पूर्व कोरोना संक्रमण के कारण हो गया था घर मे ४ नाबालिग बेटी बेटे के भरण पोषण में संतोषी रावत की परेशानी को देखते हुए अन्नू टण्डन ने दुधारू गाय दान करते हुए गौ हेतु चारा भी उपलब्ध कराया।

उन्नाव जिले के प्रबुद्ध वर्ग ने भी देश के जाने माने वकील व पूर्व वरिष्ठ आई आर एस अधिकारी स्व० संदीप टण्डन को भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!