Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव :- नगर पालिका बांगरमऊ द्वारा ई-रिक्शा चालकों की वसूली रोकने के संबंध में अधिवक्ताओं ने तहसीलदार बांगरमऊ को दिया ज्ञापन।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट…

आज तहसील बांगरमऊ के अधिवक्ताओं ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तहसीलदार केक प्रार्थना पत्र दीया जिसमें उन्होंने कहा कि कस्बा बांगरमऊ गरीब बेसहारा लोग परिवार पालने के लिए ई रिक्शा चला कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं. ई रिक्शा मजदूर व गरीब लोगों द्वारा ऋण लेकर सवारियां ढो कर अदा करते हैं और उसी में गुजर-बसर करते हैं।

नगर में रिक्शा चालक पांच व ₹10 पर सवारी बैठाकर मेहनत करके मुश्किल से घर की जीविका चला पाते हैं इसलिए नगर पालिका द्वारा नियम विरुद्ध अवैधानिक तरीके से ई रिक्शा चालकों से अवैध वसूली करवा रहे हैं ई रिक्शा चालक पढ़ाओ नियम के अंतर्गत नहीं आते। नगरपालिका बांगरमऊ को ई रिक्शा चालकों का वसूली से कोई अधिकार नहीं है पड़ाव अड्डे पर बैठे लोग ई रिक्शा चालकों से बदतमीजी करते हैं तथा डंडे लेकर वसूली करते हैं।।

इसलिए श्रीमान जी से निवेदन है कि अवैध वसूली ई रिक्शा चालकों से रोज रोककर गरीब मजदूरों को न्याय दिलाएं।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!